पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपनी बाइक लेने बहन के घर गया था साला, जीजा ने पत्थर से कूचकर मार डाला

अपनी बाइक लेने बहन के घर गया था साला, जीजा ने पत्थर से कूचकर मार डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर के बनमालीपुर में एक जीजा ने अपने साला को पत्थर से कूचकर मार डाला। मामला बाइक से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार हथिया निवासी गुलाब लोहार अपनी बहन के घर अपनी बाइक को लेने पहुंचा था। इस दौरान जीजा श्रवण उरांव से विवाद हो गया। इसके बाद उसने पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। वहीं घटना के बाद चक्रधरपुर थाना पुलिस आरोपी को घर से पकड़ा और घायल होने के कारण उसकी प्राथमिक उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया। वहीं उसकी प|ी सिंधू लोहार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने बताया कि दोनों में हाथापाई हुई है। इसके बाद श्रवण ने गुलाब लोहार को पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी है।

दोनों के बीच बाइक का विवाद झड़प में बदला

बनमालीपुर के श्रवण उरांव का ससुराल हथिया गांव में है। वहीं मृतक गुलाब लोहार के चाचा की बेटी से श्रवण उरांव ने शादी की है। रिश्ते में श्रवण उरांव गुलाब का जीजा लगता है। शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे श्रवण उरांव अपने साला गुलाब लोहार की बाइक दो-चार दिन पहले किसी काम के लिए लेकर आया था। जब वह नहीं पहुंचाया तो करीबन 12 बजे हथिया निवासी मृतक गुलाब लोहार बाइक लेने बनमालीपुर गांव पहुंचा। इस दौरान ससुराल की बाइक है, कहते हुए श्रवण उरांव और गुलाब लोहार के बीच तू-तू मैं-मैं होते हुए लड़ाई शुरु हो गया। लड़ाई खूनी में बदल गई। मौका पाकर श्रवण उरांव ने गुलाब लोहार को पत्थर से कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही गुलाब की मौत हो गई।

आरोपी से पूछाताछ करती पुलिस।

खबरें और भी हैं...