चक्रधरपुर| अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आवाहन पर 22 मई से डाकघरों में देशव्यापी हड़ताल होगी। ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संघ के चक्रधरपुर अध्यक्ष नीलकमल महतो ने ये जानकारी दी है। महतो ने बताया कि सातवें पे कमीशन, कमलेश चंद्रा कमिटी की सिफारिशें सरकार के पास जमा हैं, लेकिन डेढ़ साल बाद भी डाकसेवकों को लाभ नहीं मिल रहा है। इस कारण डाकसेवक हड़ताल पर जाने को मजबूर हो रहे हैं। बताया कि 22 मई से हड़ताल में जाने से पहले 20 मई रविवार को चाईबासा डाकघर के परिसर में संघ की बैठक है। सभी ग्रामीण डाकसेवक 20 मई की बैठक में दिन के दस बजे जरूर पहुंचे।