पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के समीर के बोल पर सिंगर कुमार सानू देंगे स्वर

शहर के समीर के बोल पर सिंगर कुमार सानू देंगे स्वर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर वार्ड संख्या 3 आदर्श कॉलोनी का रहने वाला समीर चौधरी ने टेलीविजन में गाना देखकर अपने अंदर गाना लिखने का जज्बा पैदा किया और देखते ही देखते सपनों का शहर मुंबई तक का सफर तय कर लिया। गीतकार समीर के लिखे गीतों पर अब बॉलीबुड के नामचीन सिंगर कुमार सानू आवाज दे रहे हैं। समीर ने बताया की उसे पहले एक्टिंग का शौक था। अपने शौक को पूरा करने के लिए उसने आशुतोष खरे मुजफ्फरपुर व स्टार गिल्स एक्टिंग एंड मॉडलिंग सेंटर कोलकाता में कोर्स किया। इस दौरान समीर की मुलाकात सरफरोश फिल्म का गाना जिंदगी मौत ना बन जाए गाने वाले इसरार अंसारी से हुई। यहीं से समीर के जीवन का टर्निंग प्वाइंट शुरू हुआ। इसरार अंसारी ने समीर को लियरेक्स व डिक्शन का तकनीकी जानकारी दी। इसके बाद समीर ने एलबम के गाने लिखने शुरू किया। उसने अपना पहला एलबम लवगुरु बिंदास में गाना लिखा। इसमें कुमार सानु, जावेद अली व राघव ने गाना गाया। एलबम चला और समीर ने तरक्की का राह पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं...