चक्रधरपुर | शुक्रवार को आसनतलिया पंचायत भवन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता संजय कुमार द्वारा प्रखंड के मुखियाओं के साथ बैठक की। इसमें पेयजल की समस्याओं पर चर्चा की। मुखियाओं ने अपने अपने पंचायतों की जल समस्या को रखा। इस पर जेई द्वारा उन्हें कई प्रकार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांव में जहां पर चापाकल है, वहां सोलर जलमीनार लगाए जाएंगे। उसके लिए स्थल का निरीक्षण करें। जलमीनार से ही ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत में जहां पर खराब पड़े चापाकलों को शीघ्र मरम्मत हो इसके लिए विभाग को सूची उपलब्ध कराएं। मौके पर मुखिया संजय हांसदा, पोंडेराम सामाड, मालती गागराई, सुशीला सामाड आदि मौजूद थे।