चक्रधरपुर| ई-वे बिल जांच के तहत वाणिज्य कर विभाग ने माल वाहक वाहनों से करीब 10.16 लाख रुपए जुर्माना की वसूली की है। यह जानकारी वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त( प्रशासन) संजय कुमार प्रसाद ने देते हुए बताया कोल्हान में पिछले 11 मई से ई-वे बिल की जांच की जा रही है।