चक्रधरपुर| सामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को 203 लोगों ने आवेदन जमा किया। शु़क्रवार को भी नगर परिषद क्षेत्र के पांच जगहों पर शिविर लगाकर 9 वार्डों के योग्य लोगों को पेंशन के लिए आवेदन जमा लिए गए। वहीं सीओ अमर जॉन आईंद ने शिविरों का निरीक्षण कर लोगों से परेशानी को भी जाना। महात्मा गांधी उच्च विद्यालय शिविर में वार्ड 7 और 8 के 50 लाभुक, शौण्डिक धर्मशाला शिविर में वार्ड संख्या 11 और 12 के 11 लाभुक, रानी राजा नरपत सिंह हाई स्कूल के शिविर में वार्ड संख्या 5 और 6 के 77 लाभुक, रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल शिविर में वार्ड संख्या 15 और 16 के 49 लाभुक तथा वन विश्रामागार शिविर में वार्ड संख्या 19 के 16 लाभुकों ने आवेदन जमा किए। शिविरों में वार्ड पार्षदों के अलावे अंचल कार्यालय और नगर परिषद कार्यालय के कर्मियों द्वारा आवेदन जमा लिए गए।