चक्रधरपुर| शुक्रवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास तीन घंटे का ब्लॉक लेकर अप लाइन में ट्रैक मरम्मत का काम किया गया। ट्रैक मेंटेनेंस काम आधुनिक मशीनों द्वारा किया गया। मेंटेनेंस कार्य दिन के एक बजे से शाम तक बजे तक चला। मालूम हो कि लगातार ब्लॉक लेकर मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान पैसेंजर ट्रेनों का समय नहीं रहने से परिचालन में कोई परेशानी नहीं हुई।