पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिंकी को हर्ट सर्जरी के लिए मिली सरकारी मदद

पिंकी को हर्ट सर्जरी के लिए मिली सरकारी मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| शहर के कुम्भा टोली निवासी पिंकी देवी को पिछले दो सालों से हर्ट की समस्या है। इसे लेकर हर्ट का ऑपरेशन करवाया था। लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हो सका। जिससे पिंकी का परिवार तनाव ग्रस्त था। इस बात की जानकारी भाजपा नेता संजय पासवान को लगी तो उन्होंने अपने स्तर से सारे कागजी प्रक्रिया करवा कर व सिविल सर्जन के द्वारा 1 लाख 20 हजार रुपए की अनुशंसा कराई गई। पिंकी के पति सुभाष दास ने बताया की एक सप्ताह के अंदर जमशेदपुर के ब्रह्मानंद ह्दयालय के ह्रदय रोग विशेषक्षय डा अभय क़ृष्णन के द्वारा ऑपरेशन कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...