पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता व ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर सेमिनार

स्वच्छता व ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर सेमिनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में ठोस कचरा प्रबंधन व स्वच्छता को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए सेमिनार किया गया। सेमिनार में महिलाओं को घरेलू उपाय के जरिये ठोस कचड़ा प्रबंधन व स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि विभाग जितना भी मेहनत कर लें शहर में तब तक बेहतर स्वच्छता माहौल नहीं बन सकता, जब तक कि आम लोगों की भागीदारी इसमें ना हो। कार्यक्रम में मौजूद एसबीएम एक्सपर्ट नवजीत कुमार ने बताया की झारखंड में स्वच्छता को लेकर बेहतर कार्य हुआ है। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता के कार्यपालक पदाधिकारी जमादार सिंह, जुस्को के एरिया मैनेजर एसके श्रीवास्तव, नगर प्रबंधक सत्येंद्र कुमार भगत, वार्ड पार्षद लीला प्रसाद, शंभु साव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...