पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बॉबी दा मर्डर के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया रिमांड पर

बॉबी दा मर्डर के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया रिमांड पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल के निदेशक अमिताभ चटर्जी उर्फ बॉबी दा के मर्डर का मुख्य आरोपी प्रमाण चटर्जी को चक्रधरपुर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। प्रमाण बॉबी दा का भतीजा है। इस घटना को संपत्ति विवाद में बॉबी के बड़े भाई प्रवीर चटर्जी ,देबू मुखी व प्रमाण ने अंजाम दिया था। इसमें पुलिस ने प्रवीर और देबू को पहले ही जेल भेज दिया था। जबकि प्रमाण चटर्जी करीबन 25 दिनों तक पुलिस से बचते हुए 16 मई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद चक्रधरपुर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। कम उम्र के प्रमाण चटर्जी मर्डर कांड का बड़ा राजदार है। पुलिस रिमांड के दौरान उसे मर्डर का कारण, मर्डर के बाद से बॉबी दा के गायब मोबाइल व मोबाइल से रात को किन किन लोगों से बात हुई थी, इन सबकी जानकारी मिलेगी। बताया जा रहा है कि मर्डर कांड के बाद शहरवासी इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि मर्डर कांड के पीछे बड़ी साजिश भी शामिल है। इसका खुलासा प्रमाण कर सकता है।

प्रमाण को रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ होगी। पूछताछ में घटना के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के खुलासे होने की संभावना है। गोपीनाथ तिवारी, थानेदार, चक्रधरपुर

खबरें और भी हैं...