चक्रधरपुर| शहर व आसपास के इलाके में रविवार की शाम को तेज गर्जन के साथ 40 मिनट तक बारिश हुई। इस बारिश ने दोपहर को तप रही शहर का मौसम बदल दिया है। दिन को जहां 42 डिग्री के करीब तापमान रहा। वहीं शाम को 32 डिग्री में पहुंच गया। 10 डिग्री तापमान गिरा है। हल्की आंधी के साथ ही मेघ गर्जना से बीएसएनएल की सेवा पूरे शहर में ठप हो गयी है। बीएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार किसी टावर में क्षति पहुंचा है। हालांकि इंटरनेट आदि ठप हो गये हैं। बिजली भी गुल है। बारिश के कारण शहर के नालियों में जमे कचरे सड़कों पर आ गए हैं।