पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत समन्वय समिति व बीस सूत्री की बैठक आज

पंचायत समन्वय समिति व बीस सूत्री की बैठक आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| 21 मई को प्रखंड सभागार चक्रधरपुर में पंचायत समन्वय समिति और बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक बुलाई गई है। पूर्वाह्न 11 बजे पंचायत समन्वय समिति तथा दोपहर 2 बजे बी सूत्री समिति की बैठक होगी। यह जानकारी देते हुए बीडीओ राम नारायण सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान सभी विभागों की प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी। इसे लेकर सभी विभागीय अध्यक्षकों को अपने अपने विभाग से संबंधित प्रतिवेदन लेकर बैठक में शामिल होने को कहा गया है। पंचायत समन्वय समिति की बैठक में विभागों के अलावे सांसद, सांसद प्रतिनिधि, विधायक, विधायक प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्यों, मनोनित मुखिया, प्रमुख आदि को बुलाया गया है। वहीं बीस सूत्री की बैठक में विभागों के अलावे बीस सूत्री सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

परिवार नियोजन को लेकर विशेष बैठक आज होगी

मनोहरपुर|
सोमवार को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए सीएचसी के लेखा सहायक यशवंत कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन की नई योजनाओं को लेकर जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...