शहर के लोको कॉलोनी में 25 मई से माता (शीतला) पूजा शुरू होगी। माता के आगमन को लेकर रविवार की सुबह लोको कॉलोनी स्थित माता शीतला मंडप में महिलाओं द्वारा राटा (मड़वा) पूजा की। पूजा में आसपास क्षेत्र के सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। पुजारी एन श्रीनिवासन व नित्यानंद पंडित द्वारा विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ राटा पूजा की गई। पूजा में विवाहित जोड़ी पती जे डंजासी व प|ी जे बाला बैठ कर पूजा की और माता शीतला की भव्य आरती की। इस दौरान एक-दूसरे को हल्दी का लेप लगाकर माता की आगवन का संदेश दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। खड़गपुर से आये मुख्य पुजारी मोहन राव पल्लम द्वारा पांच दिवसीय माता शीतला पूजा संपन्न किया जाएगा।
पूजा को सफल बनाने में ये दे रहे योगदान
बीजे राव, बी प्रभाकर राव, सी अप्पा राव, सी कृष्णा राव, आर श्रीकांत राव, श्याम अंथोनी, तुलसी दास रवानी, एम श्रीनिवास राव, एम मोहन राव, एस कालीदास, के काली प्रसाद, आरइ राव, आर गणपत राव, बी प्रशांत, आर प्रभाकर राव, कार्तिक पासवान, रोशन रवानी, अमित रवानी, सी रोहित कुमार, दीपांकर कुमार, श्याम यादव समेत समिति अन्य सदस्य योगदान दे रहे हैं।