पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति पत्नी का झगड़ा सुलझाने गई महिला पर किया वार, जख्मी

पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गई महिला पर किया वार, जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायल महिला को देखतीं जीप सदस्य रीना गागराई।

भास्कर न्यूज | बंदगांव

कराईकेला थाना के ईचाहातु गांव के गुटूसाई गांव में पति प|ी की आपसी विवाद को झुलझाने को गयी एक अन्य महिला को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया गया। घटना शनिवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार राज बोदरा अपनी प|ी के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था। झगड़ते देख पड़ोस की महिला चुईडा बोदरा की प|ी कैरी बोदरा (40) दोनों को छुडाने गईं। इसी दौरान कैरी बोदरा और राज बोदरा के बीच में झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर राज बोदरा ने कैरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे कैरी बोदरा का सिर फट कर लहूलुहान हो गया। कैरी जब चिल्लाने लगी तो ग्रामीण घटना स्थल पहुंच कर महिला को बचाया। इसके बाद इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया। जिला परिषद सदस्य रीना गागराई अस्पताल पहुंच कर घायल महिला की हाल चाल पूछा है और आर्थिक सहायता की है। महिला का गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया। वहीं कराईकेला पुलिस ने रविवार को राज बोदरा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...