पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाकघर में बैंक की सुविधा, एक कॉल में डाकिया घर पहुंचाएगा पैसा

डाकघर में बैंक की सुविधा, एक कॉल में डाकिया घर पहुंचाएगा पैसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मुख्य डाक घर में निजी बैंकों जैसी सुविधा इसी माह के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगा। डाकिया एक कॉल में घर पैसा पहुंचाएगा। डाक विभाग ने इस योजना का नाम इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक रखा है। डाक घर में आम बैंकों की तरह ही आईपीपीबी में ऋण को छोड़ लगभग सभी तरह की सेवाएं ग्राहकों को उपलब्ध होंगी। यहां बचत और चालू खाता खुलेगा। केंद्रीयकृत व निजी बैंक की तरह डेबिट व क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट-मोबाइल बैंकिंग, बिल और टैक्स कलेक्शन, मनी ट्रांसफर आदि सुविधाएं मिलेंगी। इंडिया पोस्ट बैंक को ग्रामीणों के लिए लाभकरी बनाने के लिए डोर-टू-डोर सेवा भी दी जाएगी। खाताधारक द्वारा डाकिया को कॉल करने पर डाकिया खुद खाताधारक के पास पहुंच कर उनको उनके अकाउंट से पैसा देगा और पैसा जमा भी लेगा।

खाता धारक के मोबाईल फोन पर ओटपी आयेगा जिसे बताने पर डाकिया उसे अपने एप्प में डालकर पैसे की निकासी करेगा। इसके लिए डाकिया को भी खास प्रशिक्ष्रण दिया जा रहा है।

ग्राहकों को नेट बैंकिंग व क्रेडिट कार्ड जैसी सेवा मिलेगी, बचत व चालू खाता भी खुलेगा, इस माह के अंतिम सप्ताह से मिलने लगेंगी सुविधाएं

डाक विभाग देश का सबसे बड़ा पेमेंट बैंक

इतने बड़े नेटवर्क के साथ डाक विभाग देश का सबसे बड़ा पेमेंट बैंक होगा। वहीं चक्रधरपुर मुख्य डाक घर में इस सेवा के शुरू होने से यहां के खाता धारकों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएगी। इसके अलवे चक्रधरपुर के अंतर्गत आने वाले उप डाक घर कराईकेला, जामिद व चैनपुर के उप डाक घरों में भी इंडिया पोस्ट बैंक सेवा शुरू की जाएगी।

ग्राहकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

पेमेंट बैंक प्रत्येक खाताधारक से एक लाख रुपए तक की जमा राशि स्वीकार कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति या व्यावसायिक प्रतिष्ठान इसमें खाता खुलवा सकता है। पेमेंट बैंकों का संचालन सामान्य बैंकों के मुकाबले थोड़ा अलग ढंग से होता है। ये केवल जमा तथा विदेशों से भेजी जाने वाली विदेशी मुद्रा स्वीकार कर सकते हैं। इसके अलावा इन्हें इंटरनेट बैंकिंग तथा कुछ अन्य विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने का अधिकार होता है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक 25 हजार रुपए तक की जमा पर 4.5 प्रतिशत की दर से ब्याज अदा करता है। जबकि 25 हजार से 50 हजार रुपए की राशि पर ब्याज दर 5 फीसदी और 50 हजार से एक लाख रुपए के जमा पर 5.5 फीसदी है।

चक्रधपुर मुख्य पोस्ट ऑफिस में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत इसी माह के अंत में शुरू हो जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। हीरा मोची, मुख्य पोस्ट मास्टर, चक्रधरपुर डाकघर ।

खबरें और भी हैं...