चक्रधरपुर| टाेकलाे थाना इलाके के झरझरा व अन्य जगहों पर पुलिस एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर से अचानक पुलिस गतिविधि तेज कर दी गई है। शहर में इस दौरान बाइक आदि की चेकिंग भी बढ़ा दी गई। झरझरा इलाके में नक्सलियों की आमदरफत होती रही है। कोल्हान के जंगल में लंबे समय तक ऑपरेशन होने के बाद पुलिस की दबिश झरझरा इलाके में बढ़ी है।