पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने सांसद समेत तीन विधायकों का आवास घेरा

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने सांसद समेत तीन विधायकों का आवास घेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर रविवार को पोड़ाहाट अनुमंडल के सातों प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने तपती दुपहरिया में चक्रधरपुर में सिंहभूम सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा समेत तीन विधायकों के आवास को घेरा। तत्पश्चात उन्हें मांगपत्र सौंपा। वहीं रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। सेविका सहायिकाओं ने चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामाड, मनोहरपुर विधायक जोबा मांझी तथा खरसावां विधायक दशरथ गागराई का आवास को घेराव किये। तत्पश्चात उन जगहों पर धरना प्रदर्शन भी किये। कड़ी धूप में सैकड़ों सेविका और सहायिका एकजूट होकर अपने मांगों के समर्थन में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध भी किए। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं कर सकते तो वह पद छोड़ें। कार्यक्रम का नेतृत्व संघर्ष मोर्चा के सचिव मार्टिन मुर्मू, जिला के कोषाध्यक्ष कांता गुड़िया, चक्रधरपुर की अध्यक्ष झुमा मिश्रा, सुखमती हेंब्रम और मनोहरपुर की अर्चना महतो ने भी किया।

चार माह बीत जाने के बाद भी मांगें पूरी नहीं

जनवरी 2018 में अनिश्चितकालीन हड़ताल के स्थगन पर सरकार से समझौता हुआ था कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं की मांगों को मानते हुए लागू किया जाएगा। उनके मांगों को तीन महीने के अंदर लागू करने का आश्वासन मिला था जब चार महीने बीतने के बाद भी मांगें लागू नहीं होने से संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सरकार के वादा खिलाफी को लेकर आंदोलन शुरु किया है। सेविका-सहायिक 30 मई को मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करेंगे।

सांसद को मांग पत्र सौंपतीं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ।

अपनी मांगों को लेकर रैली निकालतीं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं।

रैली निकाल पहुंचे जनप्रतिनिधियों के आवास

संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर जिलाध्यक्ष अनिता बिरुवा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के आवास घेराव कार्यक्रम हुए। प्रखंड कार्यालय में अनुमंडल के सभी प्रखंडों से आई आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका एकजुट हुईं, जहां से रैली निकालकर सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित सांसद श्री गिलुवा के आवास पहुंचे। जहां पर धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरुद्ध नारे लगाए। वहीं जब सांसद घर से बाहर आये तो उन्हें मांगपत्र सौंपा। श्री सांसद ने सेविका और सहायिकाओं को आश्वासन दिया की उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे। इसके बाद सेविका और सहायिका रैली निकाल कर विधायक शशिभूषण सामाड के आवास पहुंचे। हालांकि वहां विधायक श्री सामाड मौजूद नहीं थे। फिर सभी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका जुलूस के रूप में विधायक दशरथ गागराई के आवास पहुंचे। वह भी मौजूद नहीं थे। वहां परिवार के सदस्यों को मांगपत्र सौंप कर रैली को लेकर पंप रोड अवस्थित विधायक जोबा माझी के आवास पहुंचे। जहां पर श्रीमती माझी का आवास की घेराव कर उन्हें मांगपत्र सौंपा।

खबरें और भी हैं...