चक्रधरपुर। बीआरपी सीआरपी महासंघ के पदाधिकारियों ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद लक्ष्मण गिलुवा मांग पत्र सौंपकर अपनी समस्याएं बतायी हैं। मांग पत्र लेने के बाद भाजपा अध्यक्ष श्री गिलुआ ने आश्वासन दिया है कि हर हाल में में उनकी मांगों को गंभीरता से पहल करेंगे। महासंघ के मांग पत्र में कहा गया है कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत पिछले 13 वर्षों बीआरपी एवं सीआरपी से सर्व शिक्षा अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों एवं विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा शिक्षक प्रशिक्षण एसएमसी प्रशिक्षण बाल संसद प्रशिक्षण आंकड़ा संग्रह करते आ रहे हैं ,लेकिन पिछले 13 वर्षों से कार्य के उपरांत भी बीआरपी सीआरपी के सुरक्षित भविष्य हेतु कोई नियमावली या सेवाशर्त का निर्धारण अब तक नहीं हो पाया है आदि मांगें रखी।