चक्रधरपुर| आगामी 27 मई को युवा कांग्रेस की कार्यशाला चक्रधरपुर के आसनतलिया में होगी। इस कार्यशाला को लेकर चक्रधरपुर विधानसभा युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह बोदरा की अध्यक्षता में स्थानीय वन विश्रामागार में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष चांदमनी बलमुचू व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शंकर सिंह सांवैया उपस्थित रहेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण सह प्रमुख मनमोहन प्रसाद लोकतंत्र में जनसहभागिता विषय पर अपनी बात रखेंगे। इस अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड, बंदगांव प्रखंड, चक्रधरपुर नगर एवं विधानसभा कमेटी का विस्तार किया जाएगा। कार्यशाला में 120 सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में नरसिंह बोदरा, प्रशिक्षण सह प्रमुख मनमोहन प्रसाद, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुंगा लाल सरदार, छोटे लाल महतो, गुरु चरण सामाड, मंगल सिंह बोदरा, लादूराम हेंब्रम आदि शामिल थे।