पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीकेपी रेलवे गोदाम में डकैती का आरोपी पुलिस के सामने से भागा

सीकेपी रेलवे गोदाम में डकैती का आरोपी पुलिस के सामने से भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर स्थित रेलवे गोदाम में हथियार के बल पर डकैती करने का मुख्य आरोपी बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी भोला पांडेय ने बुधवार को पुलिस हिरासत से बर्मामाइंस थाना में पुलिस की मौजूदगी में दौड़कर भाग गया। भोला पांडेय को भागता देख थाना में मौजूद पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े, लेकिन पुलिसकर्मी से ज्यादा रफ्तार डकैत भोला पाण्डेय की थी। जिसका नतीजा था कि भोला पाण्डेय थाना से बागने के बाद बर्मामाइंस बाजार में गुस गया औ्र पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। लेकिन पुलिस उसे पकड़ नही सकी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए बर्मामाइंस बाजार समेत कैरेज कॉलोनी स्थित घर में भी छापामारी की,लेकिन वह नही मिला। जिसके बाद थक हार कर पुलिस वापस थाना लौट गई। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। जिस वक्त घटना घटी थाना प्रभारी अपने कक्ष में थे। थाना परिसर में चक्रधरपुर थाना के एसआई समेत पांच जवान बाहर में खड़े थे। वही, थाना में भी दो हवलदार मौजूद थे। सभी की मौजूदगी में भोला पांडेय फरार हो गया। पुलिस के अनुसार भोला पांडेय ने मंगलवार की रात कैरेज कॉलोनी में पड़ोसी से मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ कर थाना लाई थी।

खबरें और भी हैं...