मार्बल लदे ट्रक को वैन ने पीछे से ठोकर मारी, 2 जख्मी
चक्रधरपुर| शहर के कमला गुड़ाखु फैक्ट्री के सामने एनएच 75 में मार्बल से लदे खड़े टेलर को एक पिकअप वैन ने पीछे से जोरदार ठोकर मारा जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना शाम के साढ़े सात बजे की है। जानकारी अनुसार एसडीओ कोर्ट के लिये मार्बल लेकर पहुंची एक ट्रक एनएच में खड़ी थी। तभी रांची की ओर जा रही पिकअप वैन ने पीछे से सीधे ठोकर मार दिया। इस घटना में पिकअप वैन चला रहे आशीष मुंडरी और खलासी अब्रहाम मंुडारी दोनों घायल हैं। दोनों खुंटी जिले के कोंचाग के रहने वाले हैं। पिकअप वैन रांची निवासी अजीत कुमार शाह का है।