पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनीशिकार के दौरान गर्दन काटकर बुजुर्ग की हत्या

जनीशिकार के दौरान गर्दन काटकर बुजुर्ग की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद मृतक के परिजन।

भास्कर न्यूज| बंदगांव

नक्सल प्रभावित बंदगांव थाना क्षेत्र के केनके गांव में अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से रवि कंडोलना (60) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की रात गांव में आयोजित जनीशिकार के दौरान हुई। पुलिस ने बुधवार को शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र मिलू कंडोलना ने बताया कि सोमवार को गांव के बगल में आदिवासी समुदाय के द्वारा प्रत्येक 12 वर्ष पर आयोजन होने वाले जनीशिकार पर्व मनाया जा रहा था। गांव के सभी लोग पर्व में शमिल होने के लिए गए थे। उसके पिता भी पर्व में शामिल होने गए थे। लेकिन कुछ देर पर्व में रुकने के बाद घर लौट आए। रात्रि करीब आठ बजे जब पर्व खत्म हुआ तो मिलू की प|ी मांती व मां बंदनी कंडलोना जैसे ही घर लौटीं तो देखा कि आंगन में लहूलुहान अवस्था में रवि कंडोलना का शव पड़ा हुआ है। घटना की सूचना बंदगांव थाना को दी गई। लेकिन घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस सर्तकता बरते हुए देर शाम गांव पहुंची। इसके बाद शव को लेकर बंदगांव थाना लौटी। पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

खबरें और भी हैं...