सांगठनिक इकाइयों का गठन को लेकर झामुमो की तैयारी शुरू
झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति द्वारा पंचायत से लेकर प्रखंड एवं जिला स्तर तक नए सिरे से सांगठनिक इकाईयों का गठन कर जिला में पार्टी संगठन के विस्तार का कवायद शुरु कर दी है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो और जिला सचिव सोनाराम देवगम ने बुधवार को चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चक्रधरपुर नगर, चक्रधरपुर प्रखंड और बंदगांव प्रखंड के लिए संयोजक मंडली का घोषणा कर उन्हें एक महीने के भीतर पंचायत, वार्ड समितियों के गठन का कार्य पूर्ण कर संबंधित प्रखंड, नगर का सम्मेलन आहूत करने का निर्देश दिया। ताकि विधिवत तरीके से प्रखंड व नगर समिति का गठन किया जा सके। घोषित संयोजक मंडली में बंदगांव प्रखंड के लिए मिथुन गागराई (मुख्य संयोजक), प्रेम मुंडरी, चरण मुंडरी, रघुनाथ तियु, श्याम गागराई, मानी मुंडा, मंगल सरदार, शंकर मछुवा, लादु हासा, करम सिंह मुंडा, कांडे मुंडा, राजेंद्र मेलगांडी, दोड़ाय जोंको, केदार बानरा, मंगल बोदरा और त्रिनाथ महतो। चक्रधरपुर नगर के लिए ए रहमान हिना (मुख्य संयोजक ), चंबरु जामुदा, दुर्गा महतो, संजय चंदोलिया, मुन्ना खान, दिनेश जेना, फिरोज खान, और परेश मंडल तथा चक्रधरपुर प्रखंड के लिए महेंद्र पुरती ( मुख्य संयोजक), विजय मुंडा, ताराकांत सिजुई, शिवा बांदिया, मंगल बोदरा, सूरज खंडाईत, हरेकृष्णा जामुदा ( खुदू), लखन गागराई, जयपाल गागराई, बोड़ो जामुदा, संजय हांसदा, रेगा जामुदा और अजय महतो शामिल हैं। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को सलाह दी गई।