कोलसाई में रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में समझौता
चक्रधरपुर| वार्ड संख्या 17 कोलसाई में रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में नगर परिषद अध्यक्ष ने फैसला कराया है। जानकारी के अनुसार अमीर फैसल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाने के कार्य के दौरान अमीर फैसल के पिछले हिस्से में रहने वाले मो आजम द्वारा आने जाने के रास्ते को लेकर नगर परिषद में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद दोनों पक्षों से मिलने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष केडी साह व कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार पहुंचे। मौके पर दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद तय हुआ की अमीर फैसल द्वारा पांच फीट का रास्ता छोड़ कर आवास बनाया जाएगा।