दंदासाई उर्दू म. विद्यालय की प्रधानमंत्री बनी मुस्कान
चक्रधरपुर | दंदसाई उर्दू मध्य विद्यालय में बाल संसद का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बुधवार को किया गया। बाल संसद का प्रधानमंत्री पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन का परचा दाखिल किया था। चारों के बीच गुप्त मतदान हुआ। इसमें मुस्कान परवीन विजयी हुई। मुस्कान को 14 मत मिले। जबकि उपविजेता मो अयान को 13, सानिया परवीन को 6 व तहसीन कौसर को मात्र एक वोट मिला। मुस्कान मात्र एक वोट से जीत हासिल की। विजेता प्रधानमंत्री, मंत्री व सांसदों को बुधवार को शपथ दिलायी गई। प्रधानाध्यापक गौरीशंकर दास ने प्रधानमंत्री को शपथ दिलाया। प्रधानमंत्री ने सभी मंत्री व सांसदों को शपथ दिलायी। स्वास्थ्य मंत्री यासीर अरफात, स्वच्छता मंत्री शाहिस्ता परवीन, अध्यक्ष सह सुरक्षा एवं न्याय मंत्री मो आयान, पोषण मंत्री मो फैज, उपस्थिति मंत्री मो अफजल, शिक्षा मंत्री सुफिया फिरदौस, कौशल विकास मंत्री मौ फरहान, पर्यावरण मंत्री मो इमरान, खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री जुलकर नैन, संचार एवं संपर्क मंत्री अब्दुल कादिर को बनाया गया है। इस अवसर पर शिक्षक महफुजुर्रहमान, सुरेंद्र कुमार, निकहत परवीन, शफीउर्रहमान, परमेश्वर महतो, सैरुन निसा, रेखा कुमारी, पीरुल हक समेत अन्य मौजूद थे।