मोबाइल चोरी करते नाबालिग धराया
चक्रधरपुर। बुधवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो में एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी करते दीपक नामक नाबालिग लड़के को जीआरपी ने पकड़ा है। जानकारी के अनुसार धनबाद का रहने वाला अली अंसारी नामक युवक मुंबई मेल से चक्रधरपुर स्टेशन पर उतरा था। प्लेटफार्म संख्या दो पर वह सुबह होने का इंतजार कर रहा था। चूंकि उसे धनबाद की गाड़ी पकड़नी थी। इस दौरान बुधवार को सुबह लगभग साढ़े तीन बजेर जब वह मोबाईल को प्लेटफार्म में लगे सॉकेट पर लगाकर सो रहा था। उसी समय मोबाइल गायब हो गया। अली ने इसकी जानकारी जीआरपी चक्रधरपुर को दिया। स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरा जांच की। जिसमें पहचान हुई। जीआरपी ने स्टेशन परिसर से ही नाबालिग को एक घंटे के अंदर हिरासत में लिया। नाबालिग दीपक कुमार गुप्ता पिता गणेश गुप्ता धनबाद के करकेंद्र गल्ला पट्टी का रहने वाला है।