पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में 161 बच्चे हुए शामिल, विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

समर कैंप में 161 बच्चे हुए शामिल, विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को रेलवे ऑफिसर्स क्लब में सर्वो द्वारा 15 दिवसीय समर कैंप की शुरुआत की गई। कैंप का उदघाटन सर्वो अध्यक्ष सुनिता सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। समर कैंप शुरू होने से पहले सर्वो के सदस्यों द्वारा कैंप में भाग लेने वाले बच्चों से परिचय प्राप्त किया गया और उनको कैंप की जानकारी दी गई। मौके पर सर्वो अध्यक्ष सुनिता सिंह ने कहा कि समर कैंप आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर नई उर्जा और आपसी मेल मिलाप को बढ़ावा देना है। कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को खेल कूद के साथ-साथ नए दोस्त बनाने और उनके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जिससे उनका मानसिक विकास भी होगा। कैंप में बच्चों को विशेषज्ञों द्वारा बैडमिंटन, टेबल टेनिस, डांस, सिंगगिंग, क्राफ्ट एवं चित्रांकन व स्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। कैंप में 6 से 12 वर्ष तक के कुल 161 बच्चे भाग ले रहे हैं। सुबह 7 बजे से 9 बजकर 30 मिनट तक कैंप चलेगा। वहीं कैंप में इस बार रेलवे के अलावे नन रेलवे बच्चे भी भाग ले रहे हैं।

रेलवे ऑफिसर्स क्लब में सर्वो का 15 दिवसीय समर कैंप शुरू, बच्चे खेलकूद के साथ-साथ नए दोस्त बनाने का गुर सीखेंगे

समर कैंप का उदघाटन करती सर्वो अध्यक्ष सुनीता सिंह।

समर कैंप में बच्चों ने पहाड़ और नदी का उठाया आनंद

चक्रधरपुर। सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल पंप रोड का समर कैंप बुधवार को समाप्त हो गया। छह दिवसीय कैंप में प्रत्येक दिन बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए गए। तत्पश्चात बच्चों ने पहाड़ और नदी का भी भरपूर आनंद उठाया। बच्चों को हाईकिंग के लिए ले जाया गया था। बच्चे पहाड़ पर चढ़े। वहीं विद्यालय की प्रिंसिपल अंजलिना फर्नांडों ने बच्चों को पहाड़ और जंगल के साथ पर्यावरण के बारे में जानकारियां दीं। बच्चों के बीच एरोबिक, योगा, पी. टी. (व्यायाम), फुटबाल, क्रिकेट, लूडो, चेस आदि का प्रतियोगिता करायी गई। शिक्षकों के द्वारा बच्चों को गाने के गुर भी सिखाए गए। समापन समारोह में एरोबिक, योगा, के साथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में भी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को सर्टिफिकेट मुख्य अतिथि बीईईओ तेजिंदर कौर के द्वारा वितरित किया। बीईईओ ने अपने वचनों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चे बहुत ही लाभांवित होते है। स समर कैंप में अन्य कई विद्यालय के बच्चे ने भी भाग लिया।

सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल पंप रोड चक्रधरपुर का समर कैंप संपन्न

खबरें और भी हैं...