पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीईईओ की मौजूदगी में बाल संसद मंत्रीमंडल ने ली शपथ

बीईईओ की मौजूदगी में बाल संसद मंत्रीमंडल ने ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव में बाल संसद के मंत्री मंडल का शपथ समारोह हुआ। चक्रधरपुर क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी रामपति राम और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तेजिंदर कौर की मौजूदगी में 22 मंत्रियों ने स्कूल के विकास को लेकर निष्ठापूर्वक और ईमानदारी से कार्य करने का शपथ लिया। शपथ ग्रहण परिवर्त्तन दल के सदस्य शिक्षक बुधराम महतो द्वारा दिलाया गया। शपथ समारोह में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार महतो ने अतिथियों के समक्ष चुनाव प्रक्रिया को रखा। वहीं बीईईओ तेजिंदर कौर ने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री सूरज प्रधान तथा उप प्रधानमंत्री प्राची प्रधान को शपथ दिलाई। जबकि बाकी मंत्रियों और सांसदों को परिवर्त्तन दल के सदस्य बुधराम उरांव ने सामूहिक रुप से शपथ दिलायी। इससे पहले शिक्षकों ने अतिथियों और निर्वाचित पीएम और उप प्रधानमंत्री को फुलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मौके पर अतिथियों ने बाल संसद के सदस्यों को आशिर्वचन देकर उनके कार्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री सुरेश चंद्र महतो, चिरंजीवी प्रधान के अलावे विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

मंत्रीमंडल के सदस्य

प्रधानमंत्री सूरज प्रधान, उप प्रधानमंत्री प्राची प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री विभिषेक कुजूर, उप स्वास्थ्य मंत्री राज किरण गोप, स्वच्छता मंत्री सुमित प्रधान, उप स्वच्छता मंत्री अनिता लामा, सुरक्षा एवं न्याय मंत्री ममता टोप्पो, उप सुरक्षा एवं न्याय मंत्री बाबूलाल मुंदुईया, पोषण मंत्री श्रृती मुखी, उप पोषण मंत्री आदर्श प्रधान, उपस्थिति मंत्री राहुल पुरती, उप उपस्थिति मंत्री होलिका प्रधान, शिक्षा मंत्री सुहानी प्रधान, उप शिक्षा मंत्री पवन कच्छप, कौशल एवं विकास मंत्री रानी प्रधान, उप कौशल एवं विकास मंत्री जगदीश यादव, पर्यावरण मंत्री शांति सामाड, उप पर्यावरण मंत्री राजेन सवैयां, सूचना एवं संपर्क मंत्री राज टोप्पो, उप सूचना एवं संपर्क मंत्री यमूना सुरीन, खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री मजनू सुंडी व उप खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री बाको कच्छप को बनाया है।

खबरें और भी हैं...