पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट्रोल पंप में एक्सपायरी अग्निशामक यंत्र, आग लगी तो बुझाना मुश्किल

पेट्रोल पंप में एक्सपायरी अग्निशामक यंत्र, आग लगी तो बुझाना मुश्किल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूं तो शहर के बीच पेट्रोल पंप होना किसी बम से कम नहीं है। लेकिन सुरक्षा पर्याप्त होनी चाहिए। दैनिक भास्कर ने शहर के तीन पेट्रोल पंप में पड़ताल किया। जिसमें देखा गया कि तीनों पेट्रोल पंप में आग लगी तो सब स्वाहा हो जाएगा। बचाने या बचने की कोई गुंजाइश नहीं है। इन पेट्रोल पंप के पास अग्निशामक यंत्र लगे हैं लेकिन हैं ये दिखावे के। दरअसल इन अग्निशामक यंत्रों में से ज्यादातर का एक्सपाइरी डेट पार हो चुका है। इन यंत्रों के कैमिकल व पाउडर रिफिल नहीं कराया गया है। इसके अलावे जो रेत की बाल्टी रखी गयी है, उसमें भी रेत बदले नहीं गए। कारण रेत सुख कर मिट्‌टी बना गया है। पेट्रोलियम कंपनी के नियमानुसार पेट्रोल पर टैंकर खाली करने के लिए मशीन से दूर एक प्लेटफार्म होना चाहिए।

दो दिनों में जांच होगी

सारे पेट्रोल पंप पर अग्निशमन यंत्र के अलावे आग बुझाने के उपकरण अनिवार्य रूप से होना चाहिए।इसकी जांच मैं दो दिनो के अंदर करूंगा।कमी पाई गई गयी तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। प्रदीप प्रसाद ,एसडीएम पोडाहाट।

पेट्रोल पंप पर रखे अग्निशमन यंत्र

क्यों जरूरी है अग्निशामक यंत्र

पंप में ज्वलनशील इंधन रहता है ।

चिंगारी से भी भड़क सकती है आग।

आबादी को भारी नुकसान होगा।

आग लगी तो जान माल की क्षति होगी।

दिखावे के लिए एकाध यंत्र ठीक, ज्यादातर एक्सपायरी डेट के

शहर के बीच में संचालित दो पेट्रोल पंप जिसमें से एक महेंद्र केडिया का भारत पेट्रोलियम का पंप चल रहा है, तो दूसरा महेंद्र सिंह सरदार का हिंदुस्तान का पेट्रोल पंप संचालित है। जिसको वर्तमान में सुशील सिंघानिया के द्वारा चलाया जा रहा है। दोनों पंप के पास जो अग्निशामक यंत्र है। इसमें केड़िया पेट्रोल पंप का एक यंत्र एक्सपायरी कर चुका है। एक यंत्र का डेट 22 मई यानि सप्ताह भर बाद एक्सपायरी हो जाएगा। यहां सिर्फ दो यंत्र हैं। जिसमें से एक यंत्र ठीकठाक है। दूसरी ओर हिंदुस्तान पेट्रोल पंप में कुल चार अग्निशामक यंत्र हैं। जिसमें से सिर्फ दो ठीक हैं। बाकि एक्सपायरी डेट का यंत्र पंप में दिखावे को रखा हुआ है। इसके अलावे सोनुआ रोड़ में रामचंद्रपुर में इंडियन ऑयल का साईं बाबा के नाम से एक पेट्रोल पंप संचालित है। यहां एक्सपायरी अग्निशामक यंत्र यूज हो रहा है। यहां पड़ताल के बाद ही पंप के सामने यंत्र लाकर रखा गया। इधर शहर में स्थित दोनों पेट्रोल पंपों के आसपास घनी आबादी सहित 50 मीटर से भी कम की दूरी पर स्कूल व बैंक है।

ये जान लीजिए : पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की सुविधा के लिए अग्निशमन यंत्र के अलावे फ्री में हवा, पानी, शौचालय, फस्ट एड बॉक्स के अलावे शिकायत पुस्तिका की भी सुविधा होनी चाहिए। जिसके लिए पंप संचालक मना नहीं कर सकते है। इसके अलावे कंपनी कीम र्जी पर ढ़ाबा, विश्रामालय, टेलीफोन, रिपेयरिंग शॉप, एटीएम, लॉयल्टी की सुविधा भी दे सकती है।

खबरें और भी हैं...