एमपीडब्ल्यू को दिया गया कुष्ठ रोग से संबंधित प्रशिक्षण
चक्रधरपुर| बुधवार को अनुमंडल अस्पताल के सभागार में कुष्ठ रोग निवारण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुई। जिसमें एमपीडब्ल्यू को कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारियां दी गई। उन्हें बताया कि कुष्ठ रोग एक प्रकार के रोगाणु या जीवाणु से होता है। यह जीर्ण रोग जो मैकोबैक्टीअरम लेप्रेई नामक जीवाणु (वैक्टीरिया) के कारण होता ह। यह ज्यादातर मानव त्वचा, उपरी श्वसन पथ की श्लेस्मिका, प्रिधिए तंत्रिकाओ, आंखों और शरीर के कुछ अन्य भागों को क्षति का कारण भी बनता है। मौके पर केदार महतो, रोहित महाली, विजय कुमार मौजद थे।