पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे रनिंग कर्मचारियों का डीआरएम ऑफिस के सामने ढाई घंटे तक धरना

रेलवे रनिंग कर्मचारियों का डीआरएम ऑफिस के सामने ढाई घंटे तक धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैली में शामिल रेलवे रनिंग कर्मचारी ।

कर्मचारियों को हक छीनना होगा : लाडो

धरना प्रदर्शन के दौरान मजदूर नेता लाडो जोंको ने कहा कि सरकार कर्मचारियों पर जुल्म ढा रही है। कर्मचारियों को उनका हक छीन कर उस तरह से लेना होगा जैसे आंदोलनकारियों ने अंग्रेजों से हिन्दुस्तान के लिए आजादी छीनी थी। कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए देश भर के मजदूर यूनियन को मिल कर आंदोलन करना होगा।

सभी लोको कैब में एसी एवं कैब फैन की व्यवस्था

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन की वसंगतियों को तत्काल दूर किया जाए।

रनिंग भत्ता को रनिंग अलाउंस कमिटी 1980 फार्मूला के तहत लागू किया जाए।

कानून का उलंघन कर प्रीमिलरी मेडिकल जांच पर बार बार पाबंदी बंद किया जाए।

छुट्‌टी का प्रावधान लीव इस्टेबलिश्मेंट रूल के अनुसार 30 प्रतिशत होना चाहिए।

रेल चालकों से 2016 रूल के अनुसार 9 घंटे ड्यूटी सुनिश्चित किया जाए।

सहायक चालकों से ट्रेन के कपलिंग लगाने और हटाने का कार्य बंद किया जाए।

120 किलोमीटर माईलेज सुनिश्चित कर राईडिंग माईलेज को फिक्स किया जाए।

क्रू मैनेजमेंट सिस्टम में सुधार कर महिला चालक व सहचालकों को सुविधाएं दी जाये।

ये हैं मांगें

अधिकारी लगातार शोषण कर रहे हैं : मिश्रा

कर्मचारियों को लगातार शोषित कर अधिकारियों द्वारा उनका मनोबल गिराने का कार्य किया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा अपनी जायज मांगों को रखने के बावजूद उनकी मांगे सुनी नहीं जा रही है। रनिंग कर्मचारियों की मांगे अब नहीं मानी गई तो देश व्यापी पूरी मजबूती के साथ आंदोलन होगा। ये बातें धरना का अध्यक्षता कर रहे सीकेपी उपाध्यक्ष केके मिश्रा ने कही।

खबरें और भी हैं...