मंत्रीटोला में बिजली को लेकर आजसू की बैठक
चक्रधरपुर| बुधवार को सिलफोडी गांव के आदिवासी मंत्री टोला में बिजली समस्या को लेकर आजसू पार्टी के विधानसभा प्रभारी रामलाल मुंडा ने ग्रामीणों के साथ बैठक की गई है। बैठक में लोगों ने बताया कि देश के आजादी के 70 साल बीत जाने के बावजूद शहर के करीब होकर भी यहां बिजली नहीं है। कई बार गुहार लगाने के बाद भी बिजली विभाग कुंभकरण की नींद सोया है। ग्रामीणों के अनुसार बार-बार पत्राचार व आग्रह करने के बावजूद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आजसू नेता रामलाल ने इस मौके पर ग्रामीणों से कहा कि बिजली के लिये आर पार की लड़ाई होगी।