पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम आवास का छज्जा गिरने से घायल बच्चे की मौत

पीएम आवास का छज्जा गिरने से घायल बच्चे की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| प्रधानमंत्री आवास का छज्जा गिरने से घायल पांच वर्षीय बिरसा गोप का जमशेदपुर में इलाज के दौरान मंगलवार रात को मौत हो गयी। मालूम हो कि विगत दिनों गोमा गोप के अर्धनिर्मित पीएम आवास में राउतु गोप के पुत्र विक्की गोप (8) व गोमा गोप के पुत्र बिरसा गोप (5) दोपहर करीब तीन बजे खेल रहे थे। इस दौरान आवास का छज्जा दोनों बच्चों के उपर गिर गया था। इस घटना में विक्की का सिर फट गया था। जबकि बिरसा के सीना में गंभीर चोट आयी थी। घटना के पश्चात आनन फानन में परिजन व आसपास के लोगों ने दोनों घायल बच्चों को कुसूमकुंज स्थित एक नीजि अस्पताल लाया था। अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही विक्की ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने विक्की को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया था।

खबरें और भी हैं...