पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी पीला रहे कैडेट्स

भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी पीला रहे कैडेट्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत स्काउट एण्ड गाइड के चक्रधरपुर मंडल की ओर से रेल मंडल के सात स्टेशनों पर लगातार बीस दिनों से शीतल जल का सेवा ट्रेन यात्रियों को दिया जा रहा है।इस जल सेवा के तहत चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के अलावे, टाटानगर, आदित्यपुर, सीनी, राउरकेला, झारसुगड़ा व डीपीएस में सुबह के 9 बजे से 12 बजे, तक व शाम को 4 बजे से 7 बजे तक आने वाले यात्री ट्रेनों के यात्रियों को पानी पिला रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिला रहे स्काउट गाइड के सदस्य सागर साव अर्जुन भूमिज, सोनु पासवान, विभूति मुखर्जी, राहूल रवानी सुनिता महतो, रितु कर्मकार, रविंद्र गिलुवा, नीतु सुना, मनिषा महतो बताते हैं कि गर्मी में लोगों को पानी पीला कर मन में खुशी मिलती है। अागामी 1 जून से 4 जून तक रेलवे स्काउट एण्ड गाइड का चक्रधरपुर मंडल में चार दिवसीय टेस्टिंग कैम्प स्काउट डेन चक्रधरपुर में लगेगा।उक्त मंडल स्तरीय कैम्प में सफल स्काउट गाइड को राज्य स्तरीय कैम्प में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह जानकारी स्काउट गाइड के एचडब्लुबी महेंद्र प्रसाद ने दी है।

खबरें और भी हैं...