25 मई से लोको कॉलोनी में माता (शीतला) पूजा शुरु होगा। जिसको लेकर 20 मई को मां शीतला मंडप में राटा (मड़वा) पूजा होगी। जिसमें आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल होते हैं। खड़गपुर के पुजारी मोहन राव पल्लम द्वारा विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ राटा पूजा की जाएगी। पूजा में विवाहित जोड़ी पती-प|ी बैठेंगे। इस दौरान माता शीतला की भव्य आरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। नियम के अनुसार राटा पूजा के बाद उस क्षेत्र के लोग बाहर नहीं जाते हैं। मान्यता अनुसार माता के पूजा के चार दिन पहले मां शीतला का आगमन किया जाता है। मां के आगमन के बाद लॉको कॉलोनी निवासी अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जाते है। 25 मई को रेलवे क्षेत्र के बर्टन लेक स्थित नीम पेड़ नीचे पूजा पाठ के बाद मां शीतला की घट निकाली जाएगी।
टोकलो बाजार में स्थापित होगी बिरसा प्रतिमा
चक्रधरपुर| टोकलो बाजार चौक में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की सात फीट की प्रतिमा स्थापित होगी। यह प्रतिमा टोकलो हाट चौक में स्थापित होगा। इसको लेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद लक्ष्मण गिलुवा,राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी व अन्य टोकलो पहुंचे थे। जहां प्रतिमा स्थापना के जगह को भी देखा। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित होने वाले स्थल का निरीक्षण भी किया गया। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शेष नारायण लाल, सांसद प्रतिनिधि गणेश तांती, भाजपा नेता विजय मेलगाण्डी ,मंडल अध्यक्ष श्रीवन्त सारंगी, गामा यादव, राकेश शाह व अन्य थे।