अनुमंडल अस्पताल में बैठक करते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी।
भास्कर न्यूज | चक्रधरपुर
26 जून से चलने वाले मिजिल्स रुबेला (एमआर) कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शनिवार को अनुमंडल अस्पताल के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन की अध्यक्षता में समाजसेवी संस्थाओं के साथ बैठक की गई। वहीं इस कार्यक्रम में लोगों से सहयोग का अपील किया गया। डॉ सोरने ने बताया कि 26 जून से मिजिल्स रुबेला कार्यक्रम शुरु होगा। जिसमें 9 माह से 15 वर्ष तक के नीचे के बच्चों को टीका लगेगे। यह टीका लड़कियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 26 जून से इस वैकसीन को शहर के सभी स्कूल, वार्ड, अस्पताल, गांव के आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा मुफ़्त दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप समाजसेवी संस्था डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल खिदमत फाउंडेशन, भगेरिया फाउंडेशन, इकजुट, अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में डॉ नंदू होनहागा, डॉ जीतलाल, मलेरिया निरीक्षक रामाधर साव, समाजसेवी विनोद भगेरिया, केशव मिश्रा, शिक्षा विभाग से अनिल प्रजापति आदि मौजूद थे।