पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी ऑफिस में अग्निशमन यंत्र नहीं आग लगी तो खाक हो जाएंगे दस्तावेज

सरकारी ऑफिस में अग्निशमन यंत्र नहीं आग लगी तो खाक हो जाएंगे दस्तावेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के सरकारी ऑफिसों में आग लगी तो सबकुछ खाक हो जाएगी। क्योंकि चक्रधरपुर के एक भी सरकारी ऑफिस में आग बुझाने का यंत्र नहीं है। सालों पहले यंत्र मिले थे, पर अब बेकार हैं। झारखंड बनने के बाद अग्निशमन यंत्र सरकारी आफिसों में नहीं पहुंचा है। यानि की शहर से लेकर गांव तक के महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक दस्तावेज भगवान भरोसे रखे हुए हैं। अंचल कार्यालय, थाना, एसडीओ ऑफिस, नगर परिषद कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण ऑफिस में अग्निशामक यंत्र ही नहीं है। दैनिक भास्कर ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आग से बचने के उपकरण व उपाय के बारे में पड़ताल की। इसमें पाया गया की सभी विभागों के पास अग्निशमन यंत्र नहीं था।और न ही इस बिषय पर कोई विभाग गंभीर दिखा। चक्रधरपुर थाने में हत्या, लूट, डकैती, चोरी, सहित कई महत्वपूर्ण फाइल व गोपनीय विभागीय पत्र रखे हुए हैं। इसके अलावे शहर के महत्वपूर्ण दस्तावेज नगर परिषद कार्यालय में है। इन दोनों ऑफिस में अग्निशामक यंत्र नहीं है।

अचंल कार्यालय में कागजात के बंडल।

क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी

एसडीओ बोले- भवन निर्माण को लिखेंगे

हर सरकारी कार्यालय में महत्वपूर्ण फाइल रहते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर हर सरकारी कार्यालय में अग्निशमन यंत्र होना चाहिए। इसके लिए हम भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखेंगे। प्रदीप प्रसाद अनुमंडल प्रदाधिकारी पोडाहाट

सीओ बोले- हर बैठक में होती है चर्चा

अग्निशमन यंत्र व सुरक्षा से संबधित बातों को वरीय पदाधिकारी के साथ होने वाली बैठकों में चर्चा की जाती है। पत्राचार के माध्यम से भी अवगत कराया गया है, लेकिन इस विषय में कोई ठोस कदम नही उठाया गया है। अमर जॉन आईद, अंचल अधिकारी चक्रधरपुर।

इन ऑफिसों में नहीं है अग्निशमन यंत्र

दूसरी ओर प्रखंड व अंचल कार्यालय में विकास और जमीन के कागजात हैं। इन दोनों कार्यालय में में भी अग्निशमन यंत्र नही रखे गए हैं। दोनों में गठरियों में पुराने कागजात रखे हुए हैं। अंचल में खतियान आदि के कागजात भी रहते हैं। एसडीओ ऑफिस, बिजली विभाग, आरईओ कार्यालय, पीएचईडी कार्यालय, पीडब्लूडी कार्यालय, जलपथ प्रमंडल कार्यालय, शिक्षा विभाग में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था नहीं है।

अनुमंडल अस्पताल में है व्यवस्था

अनुमंडल अस्पताल में 7 किलोग्राम के चार अग्निशमन यंत्र मौजूद है। यहां आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था है। ऐसा अस्पताल के नये प्रभारी डा.आरएन सोरेन के कारण हुआ है। वे जागरूक हैं। इनके पहल पर अनुमंडल अस्पताल में अग्निशामक यंत्र लगा है।

खबरें और भी हैं...