पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1846 रेल कोचों में लगेंगे बायो टॉयलेट

1846 रेल कोचों में लगेंगे बायो टॉयलेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा इस वित्तीय वर्ष में रेल कोचों में बायोटॉयलेट लगाने को लेकर आदेश जारी किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा यात्रियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के 1846 कोच में बायो टॉयलेट यानि जैविक शौचालय स्थापित करने का लक्ष्य लिया है। मालूम हो की पिछले वित्तीय वर्ष 473 रेल कोचों में शौचालय लगाया गया था। इस वित्तीय वर्ष में 1846 बायो टॉयलेट लगाने को लेकर लक्ष्य तय किया गया है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा आदेश जारी किया गया है। बायो टॉयलेट के लिए तकनीक का विकास, डिजाइन ‘मेड इन इंडिया’ के तर्ज पर किया गया है। इसे भारतीय रेलवे इंजीनियर्स और डीआरडीओ के वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। यह एक उदाहरण है जहां रक्षा अनुप्रयोगों के लिए विकसित प्रौद्योगिकी का उपयोग नागरिक उद्देश्य के लिए किया गया है। डीआरडीओ, आरडीएसओ और भारतीय रेलवे की फील्ड इकाइयों के बीच सहयोग से प्रौद्योगिकी के अनुकूलन और बड़े पैमाने पर तैनाती की सुविधा प्रदान की गई है।

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने जारी किया आदेश

खबरें और भी हैं...