पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरना धर्म कोड की मांग पर झादिपा का 21 मई को भारत बंद

सरना धर्म कोड की मांग पर झादिपा का 21 मई को भारत बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर | शनिवार को पोकुंवाबेडा गांव में सेंगेल अभियान के तहत प्रखंड संयोजक जानुम सिंह सामड की अध्यक्षता में झारखंड दिशोम पार्टी की बैठक हुई । इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी 21 मई सोमवार को सरना धर्म अलग कॉलम कोड के मान्यता को लेकर भारत बंद का करने का आह्वान किया गया है।मौके पर झारखंड दिशोम पार्टी के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रेमशीला मुर्मू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा पक्ष व विपक्ष ने आदिवासियों मूलवासियों का भाषा संस्कृति और धर्म का सरना कोड को बचाने व समृद्ध करने का कोई काम नहीं किया। मौके पर रमेश सामड, लक्ष्मीनारायण बोदरा, प्रधान सुरिन, जानुम सामड, पालो सामड मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...