चक्रधरपुर| 21 मई को जमशेदपुर के यूनिक सॉल्यूशन एकेडमी द्वारा दीप कल्याण मंडप में डांस ऑडिशन आयोजित किया जा रहा है। ऑडिशन में स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। यूनिक सॉल्यूशन के डायरेक्टर रवि महतो ने बताया की 10 मई को सीनी, 15 मई को किरीबुरु, 18 मई को चाईबासा मे डांस ऑडिशन आयोजित किया गया था। अब 21 मई को अंतिम ऑडिशन दीप कल्याण मंडप में सुबह 9:30बजे से होगा।