चक्रधरपुर| रेलवे हाई स्कूल के सामने स्थित जर्जर अवस्था में पड़ा एलपी स्कूल को रिपेयरिंग कर रेलवे द्वारा यातायात प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। इस प्रशिक्षण केंद्र में रेलवे परिचालन विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल केंद्र में कुल 30 कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का बंदोबस्त किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक छत्रशाल सिंह द्वारा शुक्रवार देर रात को प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन शिलापट्ट का अनावरण कर व फीता काट कर किया गया। मालूम हो कि पिछले कई वर्ष से एलपी स्कूल बंद रहने के कारण स्कूल भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका था।