चक्रधरपुर| आॅल इंडिया रेलवे ट्रैकमेंटनर यूनियन के दक्षिण पूर्व रेलवे यूनियन के सदस्यों ने राष्ट्रीय सहायक महामंत्री चांद मोहम्मद के नेतृत्व में चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर से मुलाकात कर ट्रेकमेन्टेनरों की समस्याओं पर चर्चा की। बताया कि सीनियर डीपीओ ने समस्याओं के निदान करने का आश्वासन दिया है। यूनियन ने मांग की है कि जीडीसी के तहत इंजीनियरिंग विभाग में जूनियर क्लर्क की बहाली निकाली जाए, ट्रेकमैन टर्नर को सभी विभागीय परीक्षा में बैठने की अनुमति,जो भी वैकेंसी निकले उसमें इंजीनियरिंग विभाग को 50% का आरक्षण देने की मांग की है। इस मौके पर टैंकमेंटनर एसोसियेशन के मंडल अध्यक्ष राम ध्यान प्रसाद ,जोनल महामंत्री राजीव रंजन सिंह, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश आदि मौजूद थे।