चक्रधरपुर| शनिवार को शहर के बीएलआई के निर्देशक त्रिलोचन सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया है कि शहर की 100 महिलाओं को बीएलआई के द्वारा नि:शुल्क अंग्रेजी लिखने के साथ साथ पढना व बोलना सिखाया जाएगा। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, क्लासेज होंगे। जो लगातार तीन महीनों तक चलेगा। जिसके लिए अगामी 27 मई रविवार से नामांकन लिया जाएगा। नामाकंन के दौरान आधार कार्ड, एक पासपोर्ट फोटो के साथ बीएलआई कार्यालय के द्वारा मुहैया कराए गए फार्म को भर कर जमा करना है। मौके पर संस्था के सदस्य राज खुराना मौजूद रहे।