चक्रधरपुर। शनिवार को चक्रधरपुर मंडल द्वारा 23 जूनियर टीई के रिक्त पदों को भरने के लिए विभागीय परीक्षा आयोजन किया गया गया। परीक्षा में पहले दिन कुल 199 अभ्यार्थियों ने भाग लिया। सुबह 10:30 बजे से परीक्षा रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल में लिया गया। मौके मौजूद डीसीएम प्रशांत कुमार व एपीओ राजा ने बताया की रविवार और सोमवार को भी विभागीय परीक्षा आयोजित होगा। तीन दिनों के विभागीय परीक्षा में 23 सीटों के लिए 575 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षा में चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला, झारसुगुडा, टाटानगर, बंडामुंडा, सीनी, राजखरसवां के अलावे विभिन्न स्टेशनों के पॉइंट मैन ए व बी के अधिकतर कर्मचारी शामिल थे। इसके अलावे कॉमर्शियल व ऑपरेटिंग जी विभाग के कर्मचारियों ने भी परीक्षा में भाग लिया।