पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोड़ाहाट अनुमंडल में बंद का मिलाजुला असर दिखा, बाजार खुला रहा, शहर के चौका चौराहे पर मुस्तैद रही पुलिस

पोड़ाहाट अनुमंडल में बंद का मिलाजुला असर दिखा, बाजार खुला रहा, शहर के चौका-चौराहे पर मुस्तैद रही पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासी सेंगेल अभियान का सरना धर्म कोड को लेकर आहूत एक दिवसीय भारत बंद पोड़ाहाट अनुमंडल में बेअसर रहा। रोज की तरह बाजार और प्रतिष्ठानें खुली रहीं। रांची चलनेवाली लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं। वहीं बंद को सफल बनाने के लिए आदिवासी सेंगेल अभियान के सदस्यों ने चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर बोड़दा पुल के पास टायर जलाकर व पत्थर रोड में रखकर मार्ग को अवरुद्ध करने की कोशिश की।

लेकिन इसकी सूचना मिलने पर पुलिस बड़ोदा पुल पंहुच कर रोड से टायर व लोगों को हटाया। बंदी के दौरान बाहर जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं बंदी के कारण जहां लंबी दूरी के बसें नही चलीं, वही गुदड़ी बाजार व आसपास के दुकानें सामान्य रूप से खुली रही। चक्रधरपुर शहर के चौक-चोराहों पर पुलिस के जवान तैनात रहे और बंद पर निगरानी बनाए रखी।

बंद समर्थकों ने बोड़दा पुल पर वाहनों को रोकने का किया प्रयास, लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं

भारत बंद के दौरान स्टैंड में खड़ी लंबी दूरी की बसें।

चक्रधरपुर आसपास में मिलाजुला असर

सोनुआ/ मनोहरपुर/ गोइलकेरा। सोनुआ के अलावे मनोहरपुर व गोइलकेरा में सोमवार को बंद का मिला-जुला असर रहा। बाजार खुला रहा। लेकिन सोनुआ से चक्रधरपुर, गोईलकेरा मार्ग पर यात्री वाहन नहीं चले। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। सरकारी कार्यालय खुले रहे। सोनुआ के बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा खुला रहा, लेकिन लेन-देन का काम बंद रहा। बैंककर्मी बैंक के गेट में ताला लगाकर बैंक का कामकाज निपटाए। आदिवासी सेंगेल अभियान व झारखण्ड दिशोम पार्टी द्वारा सरना धर्म को अविलंब संवैधानिक मान्यता व जनगणना में अलग कोड-कॉलम प्रदान करने की मांग को लेकर आहूत बंद मनोहरपुर में बेअसर रहा। गोइलकेरा में बंद समर्थक कहीं नजर नहीं आए। जिसके चलते गोइलकेरा बाजार क्षेत्र में जनजीवन सामान्य रहा। दुकानें व बाजार आम दिनों की तरह खुले रहे। बंदगांव में झारखण्ड बंद का बंदगांव में बेअसर रहा।

भारत बंद के कारण स्टैंड में खड़ी रही लंबी दूरी की बसें

भारत बंद को लेकर सोमवार को लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं। बस स्टैंड पर गाड़ियों को खड़े रख कर मैंटेनेंस का काम किया गया। बंद के कारण अधिकांश वाहन मालिक अपनी गाड़ियों को घरों व स्टैंड में ही लगाकर रखे रहे।

शहर के इन स्थानों पर तैनात रही पुलिस

शहीद भगत सिंह चौक, पवन चौक, भारत भवन चौक, इतवारी बाजार व स्टेशन आदि जगहों पर प्रर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनात की गयी थी।

पुरुलिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक जाम

कई ट्रेनें लेट पहुंचीं, डायवर्ट होकर चली राजधानी एक्सप्रेस

भास्कर न्यूज| चक्रधरपुर

सोमवार को झारखंड दिशोम पार्टी के एक दिवसीय बंद का असर रेलवे में दिखाई दिया। बंदी के दौरान सोमवार की सुबह को पुरुलिया रेलवे स्टेशन के आस पास रेल ट्रैक जाम रहने के कारण कई पैसेंजर ट्रेन लेट से चली। सीकेपी गोमो पैसेंजर दिन के 3:20 बजे चक्रधरपुर पंहुची। वहीं वापसी चक्रधरपुर आद्रा पैसेंजर अपने निर्धारित समय से खुली। गोमो पैसेंजर सुबह 7 बजे सीकेपी से छूटी। उक्त ट्रेन को कांड्रा से वापस सीकेपी दिन के 1 बज कर 30 मिनट पर लाया गया। वहीं भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 20818 को डायवर्ट रूट से चलाया गया। ट्रेन के रूट का अनारा से बदला गया। ये ट्रेन लगभग 3 घंटे विलंब से चक्रधरपुर दिन के 1 बजकर 15 मिनट पर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई दूर दराज के यात्री सीकेपी स्टेशन में फंसे रहे। इसके अलावे दक्षिण बिहार पटना दुर्ग अप सुबह 9:30 की जगह शाम 4 बजे चक्रधरपुर पंहुची।

खबरें और भी हैं...