चक्रधरपुर| सोमवार को प्रखंड कार्यालय में बने स्थाई आधार पंजीकरण सेटर को चाईबासा शिफ्ट कर दिया गया है। मालूम हो की उपायुक्त चाईबासा के आदेश के अनुसार 21 मई सोमवार से 26 मई शनिवार तक चक्रधरपुर में बनाए गए आधार पंजीकरण सेंटर को समाहरणालय में कैंम्प मोड़ में छह दिनों के लिए रखा गया। कई महिलाएं छोटे बच्चों का आधार पंजीकरण करवाने आयी थी, उन्हे निराश होकर लैटना पड़ा।