पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सात किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा है प्रस्ताव: विधायक

सात किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा है प्रस्ताव: विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को विधायक शशिभूषण सामाड जामीद पंचायत के बाराकाटा गांव पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से गांव की सड़क, गांव को शहर से जुड़ने वाले जर्जर सड़क बनाने और बिजली की समस्या रखी। ग्रामीणों ने विधायक श्री सामाड से मांग करते हुए कहा कि गांव में विगत छह-सात माह से बिजली नहीं है। जिससे लोग परेशान है। बिजली बहाल के लिए विभाग को बार-बार सूचना दी गई है। लेकिन किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला। ग्रामीमों ने कहा कि गांव आने व जाने के लिए एक भी पक्की सड़क नहीं है। जिसके आवाजाही करने में काफी परेशानियां होती है। तालाब में महिला व पुरुष दो स्नान घाट निर्माण करने, गांव में खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मति करने तथा जरुरत के अनुसार नए चापाकल लगाने के लिए आग्रह किया। जिस पर विधायक श्री सामाड ने कहा कि गांव में जल्द सड़क बनेगा। उसके लिए विभाग को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग से टिंकरचांपी से सिकिदीकी गांव भाया पदमपुर बाराकाटा तक 7 किलो मीटर सड़क बनेगी। इसके लिए भी विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। जहां पर गांव में बिजली ट्रांसफार्मर खराब है। इसे भी जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा। विभाग के पास 25 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं है। मौके पर वार्ड संदस्य शांति पूर्ति, माना जोंको, पुनी जोंको, मनीष जोंको, जिंगी जोंको, सीता जोंको, युद्धिष्ठिर प्रधान, प्यारा प्रधान, मिंटू जोंको, विनोद प्रधान, हिरालाल प्रधान, उपेंद्र मौजूद थे।

विधायक शशिभूषण सामाड के समक्ष गांव की समस्या रखते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...