सोमवार को प्रखंड सभागार चक्रधरपुर में पंचायत समन्वय समिति और बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। पहली बैठक प्रखंड प्रमुख नानकी कुजूर की अध्यक्षता में पंचायत समन्वय समिति की बैठक हुई। फिर दोपहर दो बजे बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रेम प्रधान की अध्यक्षता में बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमें विभाग की प्रगति पर चर्चा हुई। वहीं विभाग के पदाधिकारियों ने योजनाओं की जानकारियां दिये। बैठक में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो ने कहा कि किसानों को 90 प्रतिशत की अनुदान पर पंप सेट मिलेंगे। जबकि प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत लाभुक को 90 प्रतिशत अनुदान पर डीप बोरिंग कराए जाएंगे। केवल किसानों को 10 प्रतिशत ही राशि देनी होगी। वहीं शिक्षा विभाग से बीईईओ तेजिंदर कौर ने कहा कि प्रखंड के 217 स्कूलों को अब गैस से एमडीएम बनाना है। इसे लेकर राशि उपलब्ध हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड के 15 जर्जर स्कूल भवन हैं, उन्हें तोड़वाना है। 12 नए स्कूल भवन बनाना है, जिसमें से तीन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बीईईओ ने कहा कि 20 बच्चों से कम वाले 12 विद्यालय का विलय किया गया है। वहीं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एसएन मुंडा ने कहा कि बीपीएल वालों को मुख्यमंत्री गंभीर सहायता योजना से राशि उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उसके लिए मरीज का अस्पताल से इस्टीमेट होना जरूरी है। वहीं प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार ने बताया कि मौसमी बीमारी को लेकर पशुओं का दवा उपलब्ध है। पशुओं को वैक्सीन भी दिए जा रहे हैं। वहीं अंचलाधिकारी अमर जॉन आईंद ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत योग्य लाभुकों का आवेदन जमा हो रहे हैं। वहीं शहर में विभिन्न वार्डों पर शिविर आयोजित कर आवेदन जमा लिये गये। बैठक में जिला परिषद सदस्य रतन लाल बोदरा, उप प्रमुख नयना देवी, पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व प्रमुख रीता सुंबरुई, अंजन नायक, मुखिया पोंडेराम सामाड, राकेश जोंको आदि मौजूद थे।
प्रखंड सभागार चक्रधरपुर में पंचायत समन्वय समिति व बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की हुई बैठक
पंचायत समन्यव समिति की बैठक में प्रमुख और पदाधिकारी।