पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेल मंडल ऑफिस में हिंसा का विरोध करने की ली शपथ

रेल मंडल ऑफिस में हिंसा का विरोध करने की ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शपथ लेते डीआरएम व अन्य रेल कर्मी।

भास्कर न्यूज| चक्रधरपुर

सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल कार्यालय प्रांगण में रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर सामूहिक रूप से आतंकवाद के विरोध में शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक छत्रशाल सिंह ने शपथ पत्र पढ़ा और बाकी अधिकारी व कर्मचारियों ने उसे दोहाराया। डीआरएम ने शपथ पत्र पढ़ा हम भारतवासी अपने देश के अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा से दृढ़ विश्वास रखते हैं। तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डट कर विरोध करेंगे। हम मानव जाती के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझ बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने शपथ को दोहराया। मौके पर एडीआरएम एके हेम्ब्रम, सीनियर डीपीओ मणिक शंकर, सीनियर डीसीएम भास्कर, सीनियर डीएससी इब्राहीम शरीफ, सीएमएस आरके पाणी समेत सभी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...