पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाराकाटा में Rs.6.28 लाख से बने गार्डवाल का शिलान्यास

बाराकाटा में Rs.6.28 लाख से बने गार्डवाल का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को विधायक शशि भूषण सामाड ने जामिद पंचायत के बाराकाटा गांव के दुलुसाई-पाडियासाई के बीच स्थित तालाब में दो सौ फीट गार्डवाल का विधिवत शिलान्यास किया। मौके पर पंचायत मुखिया मंजूश्री तियू और सिलफोड़ी मुखिया मेलानी बोदरा भी उपस्थित थे। गार्डवाल कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण विकास विभाग प्रमंडल चाईबासा द्वारा निर्माण कराया जाएगा। जिसकी प्राक्कलित राशि 6 लाख 28 हजार 400 रुपए है। इस दौरान विधायक श्री सामाड ने कहा कि काफी दिनों से ग्रामीण तालाब पर गार्डवाल बनाने का मांग कर रहे थे। तालाब के कारण सड़क की चौड़ाई कम होते जा रहा था। उससे लोगों को आवागमन करने में भी परेशानी हो रही थी। गार्डवाल के बनने से सड़क भी चौड़ा हो जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि त्रिनाथ महतो, जंगल सिंह गागराई, कान्हु किशोर सिजुई, संदीप केरकेट्टा, युद्धिष्टीर प्रधान, प्यारी प्रधान, विनोद प्रधान, मिंटू जोंको, हिरालाल प्रधान, उपेंद्र प्रधान, पद्मलोचन प्रधान, श्रीहरी प्रधान, प्रदान बोदरा, अरविंद प्रधान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...